तुलसी का सूखा पौधा होगा हरा-भरा, करें ये काम

Source:

तुलसी के पौधे में ज्यादा पानी डालने या न के बराबर पानी डालने से यह खराब हो सकता है। ऐसे में इसमें मौसम के अनुसार, सही मात्रा में ही पानी डालना चाहिए।

Source:

कई बार मिट्टी की गुणवत्ता खराब होने के कारण तुलसी का पौधा सूख जाता है। ऐसे में आप अपने गार्डन की मिट्टी दूसरे गमले में भरकर तुलसी का पौधा उसमें शिफ्ट कर सकते हैं।

Source:

किसी भी पौधे की अच्छी ग्रोथ और उसे हरा-भरा रखने के लिए छटाई करना बहुत जरूरी होता है। ऐसे में तुलसी के पौधे की छटाई 2 हफ्ते में एक बार जरूर करनी चाहिए।

Source:

तुलसी के पौधे को सही मात्रा में धूप दिखाना बहुत जरूरी होता है। इस पौधे को रोजाना 6 से 7 घंटे तक धूप में जरूर रखना चाहिए।

Source:

अपने सूखे हुए तुलसी के पौधे को हरा-भरा बनाना चाहती हैं, तो नीम की पत्तियां इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए पहले एक बर्तन में नीम की पत्तियों को तोड़कर धोलें।

Source:

अब नीम की पत्तियों को अच्छी तरह सुखाएं और इन्हें मिक्सी में डालकर पीस लें। इसके बाद, नीम की पत्तियों के पाउडर को पौधे की मिट्टी में मिलाएं।

Source:

पहले मिट्टी को थोड़ा खोद लें। इसके बाद, पाउडर को मिट्टी में मिक्स करें। इससे तुलसी के पौधे की जड़ को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं और यह दोबारा हरा-भरा हो सकता है। तुलसी के पौधे को इन तरीकों से वापस हरा-भरा किया जा सकता है।

Source:

Thanks For Reading!

ये 5 एथलीट्स Olympic 2024 में नीरज चोपड़ा को देंगे कड़ी टक्कर

Find Out More